
चार सौ बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र के कटहा मोड़ आंध्राघाट के पास से थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब से लदी बोलेरो (बीआर07पीबी5408) सहित वाटगंज गांव निवासी तस्कर महेश सहनी के पुत्र कैलाश सहनी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि अहले सुबह करीब पांच बजे में ही तस्कर के सम्बंध में गुप्त सूचना मिलते ही कटहा मोड़ के पास पुलिस बल के साथ घेराव किया। इतने में बोलेरो चालक अचानक गाड़ी खड़ा कर भागने लगे।
इसी क्रम में एक तस्कर कैलाश सहनी गिरफ्त में आ गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को बताया कि चालक सह गाड़ी मालिक फुलपरास का निवासी पप्पू कुमार था जो भागने में सफल रहा। हालांकि एक अन्य युवक भी भागने में से था जिसका नाम नहीं बताया गया है। जब्त शराब में 180 एमएल की चार सौ बोतल है।बहेड़ा पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

