Home Featured तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, मौके पर पहुंच विधायक ने दी सांत्वना।
Featured - मुख्य - August 22, 2021

तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, मौके पर पहुंच विधायक ने दी सांत्वना।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव के राम जानकी मंदिर पास पोखर में नहाने के दौरान एक 9 वर्षीय लड़की की डूबने मौत हो गई ।बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ निवासी रमन झा महापात्र की 9 वर्षीय पुत्री रविवार की सुबह गांव के राम जानकी मंदिर के समीप पोखर में अपने बहनों के साथ नहाने गई थी ।

नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चली गई।जब तक लोग समझ पाते तब तक लड़की की मौत हो गई ।परिजन ने बताया कि तीन बहन में बड़ी बहन थी नेहा।नहाने के क्रम में अपने दोनों छोटी बहन को नहा कर ऊपर कर दी जब वह खुद नहाने पोखर में उतरी तो गहरे पानी मे चली गई ।नेहा की छोटी बहन अपने बड़ी बहन को डूबते देख दौर कर अपने घर जा कर अपने परिजन को कही जब तक परिजन पोखर पर पहुँचे तो नेहा नही दिखी ।ग्रामीणों के मदद से नेहा की शव को पोखर से निकाला।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीओ बहेड़ी, थाना बहेड़ी,मुखिया महेश लालदेव,विधायक रामचन्द्र प्रसाद को सूचना दिया ।मौके सभी पहुँच कर परिजन को ढांढस बंधाया।बहेड़ी थाना शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेजा।पोस्टमार्टम करा कर परिजन शाम 6 बजे शव को लेकर गांव पहुँचा एवं दाह संस्कार की तैयारी में परिजन जुट गए।

वहीं बिहार राज्य महापात्र संघ के जिला महासचिव सीतेश झा महापात्र एवं बहेरी प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र झा ने  कहा की इस दुख की घड़ी में संघ उनके परिवार के साथ है, ईश्वर मृतक के आत्म को शांति प्रदान करें।

Share