
बालगृह में बच्चों के बीच वस्त्र एवं खाद्य साम्रगी का वितरण।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: मंगलवार को लहेरियासराय अवस्थित बालगृह के बच्चों के बीच महिलाओं के समूह सखी बहीनपा मैथलानी ग्रुप द्वारा वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित महिला सदस्यों ने बताया कि समूह द्वारा अपने छठे स्थापना दिवस के अवसर पर समूह के दरभंगा इकाई द्वारा बालगृह के 25 बच्चों के बीच खाने पीने का सामान जैसे बिस्किट, केक तथा पढ़ने केलिए कॉपी, कलम, पेंसिल, रबड़-कटर और पहनने के लिए वस्त्र इत्यादि सामानों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की ममता झा, सुनीता झा, स्नेहा झा, सुनीता मिश्रा, सरिता कुमारी, मृणालनि मृगतृष्णा, दीपा झा, रानी सिंह, अपर्णा रानी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
वितरण कार्यक्रम के दौरान किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अजीत कुमार मिश्रा एवं स्थानीय समाजसेवी कृष्णकान्त चौधरी कन्हैया भी उपस्थित थे।

