
श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने होटल में काम कर रहे बाल श्रमिक को कराया मुक्त।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: मंगलवार को श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने बहादुरपुर थानक्षेत्र के एकमीघाट अवस्थित एक होटल में छापा मारकर एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाया। एकमीघाट अवस्थित रोहित स्वीट्स नामक एक होटल से इस नाबालिग बच्चे की बरामदगी की गयी। बरामदगी के उपरांत उक्त बालक को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। साथ ही होटल संचालक के ऊपर सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई भी की जा रही है।
धावा दल का नेतृत्व कर रहे दरभंगा सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी लोकेश कुमार झा ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य मुकेश कुमार सिंह द्वारा दी गयी लिखित शिकायत पर उक्त कारवाई की गयी।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम करवाना कानूनन अपराध है। धावा दल की कारवाई में नाबालिग बच्चे को मुक्त करवाकर उसके पुनर्वास की व्यवस्था के साथ ही होटल संचालक पर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। नाबालिग बच्चे से कार्य करवाने पर 20 से 50 हजार तक का जुर्माना अथवा 6 महीने की जेल, अथवा दोनो हो सकता है।

