Home Featured दरभंगा जंक्शन से चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय।
Featured - मुख्य - August 26, 2021

दरभंगा जंक्शन से चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय।

दरभंगा: रेलवे ने यात्री सुविधाओं को लेकर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी है। समस्तीपुर रेल मंडल में दरभंगा जंक्शन से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से हावड़ा और रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए दो-दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

सहरसा से अमृतसर व आनंद विहार के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। बरौनी एर्नकुलम स्पेशल ट्रेन संख्या 02521 बरौनी से एर्नकुलम 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, ट्रेन संख्या 02522 एर्नकुलम से बरौनी के लिए 3 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन संख्या 05563 जयनगर से उधना के लिए 26 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार व ट्रेन संख्या 05564 उधना से जयनगर के लिए 29 अगस्त से प्रत्येक रविवार को चलेगी।वहीं दरभंगा जंक्शन से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। दरभंगा-अहमदाबाद के लिए ट्रेन संख्या 05559 दरभंगा से प्रत्येक बुधवार व ट्रेन संख्या 05560 अहमदाबाद से 27 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। दरभंगा जालंधर स्पेशल ट्रेन संख्या 05251 दरभंगा से 28 अगस्त से प्रत्येक शनिवार व ट्रेन संख्या 05252 जालंधर से 29 अगस्त से प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी।

जननायक स्पेशल ट्रेन संख्या 05211 दरभंगा से अमृतसर के लिए 30 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शनिवार एवं ट्रेन संख्या 05212 अमृतसर से दरभंगा के लिए 1 सितंबर से प्रत्येक बुधवार, शनिवार व सोमवार को परिचालित होगी। बागमती स्पेशल ट्रेन संख्या 02577 दरभंगा से मैसूर के लिए 31 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार व ट्रेन संख्या 02578 मैसूर से दरभंगा के लिए 3 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी।

Share