Home Featured रेड रिबन क्लब द्वारा किया जाएगा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
Featured - मुख्य - August 26, 2021

रेड रिबन क्लब द्वारा किया जाएगा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

दरभंगा: भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा उप क्षेत्रीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत चारों जिलों के महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के बीच आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता समिति द्वारा महाविद्यालय स्तर पर, जिला स्तर पर, प्रमंडल स्तर पर, राज्य स्तर पर, एवं राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन होगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 सितंबर 2021 से 5 अक्टूबर 2021 तक होगा।

इसमें विद्यार्थियों के बीच सामान्य जागरूकता, जनरल नॉलेज, स्वास्थ्य, खेलकूद सम-सामयिकी एवं सोशल मीडिया से संबंधित वैकल्पिक ऑडियो विजुअल तथा चित्र पहचानना होगा। इस प्रतियोगिता के लिए दिनांक 25.8.2021 से 30.8.2021 तक समिति द्वारा लिंक उपलब्ध रहेगा।

इस संदर्भ में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ0 विनोद बैठा एवं डॉ0 आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार स्तर पर होगा, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को भाग लेना आवश्यक है। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Share