Home Featured मानवता की मिशाल पेश कर रही डॉक्टरों की टीम, निशुल्क परामर्श के साथ दवा भी करवाती है उपलब्ध।
Featured - मुख्य - August 29, 2021

मानवता की मिशाल पेश कर रही डॉक्टरों की टीम, निशुल्क परामर्श के साथ दवा भी करवाती है उपलब्ध।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: डॉक्टर को धरती के भगवान का दर्जा दिया गया है। पर इस व्यवसायिक युग मे चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा को सेवा की जगह केवल व्यवसाय बना दिया गया है। मरीजों के शोषण की खबरें भी अक्सर प्रमुखता से आती रहती हैं। परंतु इस व्यवसायिक युग मे भी कई ऐसे चिकित्सकों का उदाहरण भी सामने आता रहता है, जो चिकित्सा को आज भी सेवा ही मानते हैं और मानवता की मिशाल भी पेश करते रहते हैं।

मानवता की मिशाल पेश करती एक ऐसे ही डॉक्टरों की टीम दरभंगा में भी लोगों को निशुल्क सेवा एवं दवा आदि उपलब्ध करवा रही है। दरभंगा के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ए एन जायसवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाकर लोगों की निशुल्क चिकित्सीय जांच की सुविधा के साथ साथ निशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाया जाता है। इनकी सेवा भावना को देख दवा निशुल्क उपलब्ध करवाने में इनका सहयोग मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी करते हैं। आवश्यकता अनुसार इनलोगों द्वारा साप्ताहिक, पाक्षिक अथवा मासिक निशुल्क कैम्प का आयोजन किया जाता है।इसी क्रम में रविवार को बहादुरपुर प्रखण्ड के उघरा गांव में डॉ जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन स्थानीय समाजसेवी नारायण जी झा के सौजन्य से किया गया था।

शिविर के दौरान अलग अलग विभाग के डॉक्टर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दे रहे थे। दवा वितरण का कार्य मृगेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में किया जा रहा था। शिविर में लगभग 700 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित डॉक्टरों की टीम में मेडिसिन के डॉ0 सोनू ठाकुर, अर्थों के डॉ0 रामसागर पंडित, आईजीजी के संजीत कुमार तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ0 पुनीत ठाकुर शामिल थे।

वहीं अमित तिवारी, सुजीत तिवारी, हेमंत ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, कुमार आशीष, प्रदीप झा, रौशन झा, दिवाकर झा, वीरेंद्र झा गुड्डू, हनुमान बली झा, हेमंत झा पप्पू, शशी भूषण झा आदि लोगों की सेवा में मौजूद रहे।

Share