
संजीव कुमार कापर ने संभाला बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार।
दरभंगा: संजीव कुमार कापर ने बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार संभाला। एसडीओ कापर को पूर्व एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने शनिवार को बिरौल अनुमंडल का पदभार अनुमंडल कार्यालय में दिया। कापर 21वें अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार संभालते हुए सभी अधिकारियों, कर्मियों से परिचय लिए। उन्होंने बिरौल के विकास और विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। पूर्व एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए। वहीं, मौके पर उपलब्ध अन्य पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आम और खास लोगों ने भी नए एसडीओ का स्वागत किए। वहीं, पूर्व एसडीओ के कार्यकाल को सराहा।

