Home Featured टीईटी -एसटीईटी शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - September 4, 2021

टीईटी -एसटीईटी शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन।

दरभंगा: टीईटी – एसटीईटी शिक्षकों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में लहेरियासराय धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया । उनकी मांगों में प्रधान शिक्षक की बहाली में टीईटी को अनिवार्य करने , प्रधानाध्यापक की बहाली में एसटीईटी को अनिवार्य करने , टीईटी – एसटीईटी शिक्षकों के अलग संवर्ग के गठन , नव चयनित शिक्षकों का पदस्थापन , शेष बचे अभ्यर्थियों के नियोजन की गारंटी , विरमन तिथि से ग्रेड पे , दो वर्ष की बाध्यता समाप्त करने , 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ अगस्त के वेतन से देने , सभी प्रकार का एरियर भुगतान , पेंशन , ग्रेच्युटी , एसीपी , इंडेक्स 3 की बाध्यता समाप्त करने आदि हैं । इस दौरान उन्होंने हाथों में मांगों से सम्बंधित बैनर – तख्ती बैनर – तख्ती लेकर समाहरणालय होते हुए डीईओ कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला ।

मार्च का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल , महासचिव रंजन पासवान , प्रवक्ता धनंजय झा व मनीगाछी के प्रखंड सचिव शैलेंद्र कुमार महाराज ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद बिहार समेत अन्य प्रदेशों में भी शिक्षक बनने के लिए टीईटी को अनिवार्य बताया गया है जबकिनई शिक्षानीति में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तक एसटीईटी को ।

शैलेंद्र कुमार , जिला कोषाध्यक्ष शिवली अंसारी , उपाध्यक्ष राशिद अनवर , अरुण यादव व रणधीरराय ने कहा कि जब परीक्षा ही योग्यता का पैमाना है तो लाखों परीक्षार्थी में से चुनकर आये टीईटी – एसटीईटी शिक्षको का सरकार सम्मान करेएवं उनके लिए अलग संवर्गगठित करे।साथ ही किसी भी प्रकार की पदोन्नति में टीईटी को अनिवार्य करे । संघ के जिलासचिव राजीव पासवान , मो . ताजुद्दीन , कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा व प्रवीण नायक ने मांग की कि नव चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन जल्द हो तथा शेष बचे अभ्यर्थियों के नियोजन की गारंटी सुनि

Share