
पूर्व मुखिया ने बाढ़ पीड़ितों की मांगों को लेकर डीएम से लगाई गुहार।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बसतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया दयानंद पासवान ने जिले के डीएम डॉ त्याग राजन एसएम से मिल कर बाढ़ से आई पंचायत में तबाही के बावजूद भी आंशिक घोषित करने को लेकर निंदा करते हुए डीएम से पुनः जांच करवा कर पूरे पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पंचायत में कुल 13 वार्ड है जिसमे मात्र अंचल प्रशासन की ओर से वार्ड 1, 6, 9, 11, 12, 13 वार्ड को पूर्ण बढ़ घोषित किया गया है जबकि पंचायत के बचे हुए वार्ड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 10 में भी बाढ़ से तबाही हुई है।

