
निजीकरण एवं मुद्रीकरण के विरुद्ध जाप ने दिया धरना।
दरभंगा: जन अधिकार पार्टी ( लो ) दरभंगा इकाई के तत्वाधान में केंद्र सरकार के निजीकरण एवं मुद्रीकरण नीति के विरुद्ध सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना – प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा जिला अध्यक्ष विश्वभर यादव ने कहा कि मोदी सरकार रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट, गैस, ऊर्जा आदि सहित लगभग हर सरकारी उपक्रम को बेचने में लगी है। देश के सभी वर्ग महंगाई, बेरोजगारी व आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन मोदी देश की जमा पूंजी ख़र्च करने में लगे हैं। इससे उनका दोहरा चरित्र परिलक्षित होता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसी नए संस्थान का निर्माण नहीं कर रही है बल्कि पूर्व निर्मित संस्थानों को बेचरही है।दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 वीरेन्द्र पासवान ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।
मौके पर जिला प्रधान महासचिव चुनमुन यादव, युवाशक्ति जिला अध्यक्ष मणिकांत यादव, राजदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष पुतुन बिहारी, जिला सचिव शमसूर रहमान, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकांत सिंह, जिला महासचिव फकीरा पासवान, युवा नगर अध्यक्ष राधे कृष्ण बिहारी, मो0 दिलशाद , नगर अध्यक्ष रौशन झा, आदित्य सिंह, मो0 एहसान आदि थे ।

