Home Featured मैक्सिमो एवं टेंपो की टक्कर में दर्जन भर घायल।
Featured - मुख्य - September 6, 2021

मैक्सिमो एवं टेंपो की टक्कर में दर्जन भर घायल।

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल के निकट मैक्सिमो एवं टेंपो की टक्कर में सोमवार को लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक त्रिमुहानी पुल के निकट मैक्सिमो एवं टेंपोकी आमने सामने टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों वाहनों में सवार करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए निजी क्लीनिक सहित बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराने की बात कही गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैक्सिमो एवं टेंपो की टक्कर के बाद मालढ़ाला पिकअप पुन: मैक्सिमो में टक्कर मार दिया जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वही मैक्सिमो चालक भी घायल होने की बात कही जा रही है। बहेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

Share