Home Featured देर शाम वज्रपात से महिला की मौत।
Featured - मुख्य - September 6, 2021

देर शाम वज्रपात से महिला की मौत।

दरभंगा:  पश्चिमी पंचायत के पकटोला उसरा टोल में सोमवार की देर शाम ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पंचायत के परामर्श समिति के अध्यक्ष पति सुबोध साह ने बताया कि उक्त महिला राजाराम की 24 वर्षीया पत्नी कामनी देवी थी। उसकी मौत ठनका गिरने से हो गई। उसके परिजनों उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Share