
बाढ़ के पानी में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत।
केवटी: थाना क्षेत्र के अंतर्गत केवटी प्रखंड की माधोपट्टी पंचायत के रघौली गांव निवासी जीतू मुखिया के चार वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार की मौत खेत मे महीनों से जमे बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर एक बजे वह घर से अचानक बाहर निकल गया। घर के पास खेत में महीनों से जमे बाढ़ के पानी में उसका पैर फिसल गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

