
जाले ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय, मरीजों को मिलेगा लाभ।
दरभंगा: जाले रेफरल अस्पताल स्थित एमओआईसी के कक्ष में मंगलवार को डॉ चंदेश्वर साफी की अध्यक्षता पल्स-पोलियो, कृमि मुक्त दिवस एवं परिवार नियोजन को लेकर ब्लॉक टास्क की बैठक हुई। इसमें पोलियो के पिछले चक्र की समीक्षा एवं आने वाले चक्र की तैयारी को लेकर चर्चाएं हुईं। आंगनबाड़ी एवं आशा के रिप्लेसमेंट पर भी बातचीत हुई।
कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए आंगनबाड़ी की सेविका- सहायिका की सूची सीडीपीओ ने तैयार कर ली है। बीमारी संबंधी आवेदन देने वाली सेविकाओं को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित करवाकर ही छुट्टी स्वीकृत करने का अनुरोध भी किया गया है।
कृमि दिवस को लेकर सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 16 से 21 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में समय पर दवा उपलब्ध एवं लाभार्थियों को खोजकर दवा खिलाने की जिम्मेदारी दी सेविकाओं को दी गई। इसमें उन बच्चों का ख्याल रखने को कहा गया है जो न तो विद्यालय में हैं न ही आंगनबाड़ी में। उन्हें खोजकर दवा खिलाने को कहा गया। मौके पर सीओ राकेश कुमार, सेनेट्री इंस्पेक्टर अंजनी कुमार झा, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन, यूनिसेफ के बीएमसी मुजतवा हसनैन, डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर काशीनाथ सिंह, डॉ अमरनाथ गुप्ता आदि शामिल थे।

