Home Featured शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - September 14, 2021

शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: रैयाम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे रनवे-रैयाम पथ पर समैला लचका के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं,जिसके कारण आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के संग घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे 4 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों को केवटी थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई ।जांच में 3 लोगों में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसकाे लेकर थाने में कांड संख्या 34/21 दर्ज किया गया है। शराब पीने वालाें में बनसारा निवासी चंदन चौपाल, प्रवीण चौपाल और दिनेश चौपाल को जेल भेज दिया गया।

Share