
सांसद ने संसदीय क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं को सुना।
दरभंगा: सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और समस्या अनुसार विभिन्न अधिकारियों से वार्तालाप कर समस्या समाधान हेतु उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सांसद ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी लोगों के समक्ष किया, उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री गरीब किसान के साथ साथ सभी देशवासियों के विकास के प्रति काफी गंभीर है।
सांसद ने कहा की प्रधानमंत्री के प्रयास एवं उचित नीति का ही नतीजा है कि भारत में कुल 75 करोड़ लोगों का रिकॉर्ड टीकाकरण किया जा चुका है। श्री ठाकुर ने कहा कि – 15 सितंबर को जिला के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 11.30 बजे पूर्वाह्न में भीमराव अंबेडकर सभागार में विकास कार्य, पंचायत, स्वास्थ्य एवं बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति संबंधी समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में बिहार के विभिन्न मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि इस बैठक से पूर्व जिला परिसदन ( सर्किट हाउस) में 09 बजे से पार्टी के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित सभी वरीय कार्यकर्ता के साथ एक अलग बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमे मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वाँ जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ह्लसेवा और समर्पणह्व अभियान कार्यक्रम एवं क्षेत्र में बाढ़ एवं अन्य जनसमस्या पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा ।

