
12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निकाय हड़तालियों के समर्थन में माले ने किया प्रदर्शन।
दरभंगा:बिहार के समस्त निगम व निकायों में सफाई व अन्य कर्मियों (ग्रुप डी) के पदों को समाप्त कर आउटसोर्स करने के आदेश को वापस लेने तथा इन पदों पर पूर्व से कार्यरत दैनिक, ठेका व आउटसोर्स कर्मियों की सेवा का नियमित करने।
स्थायी पद सृजित कर आबादी के अनुरूप सफाई व अन्य कर्मियों की नियुक्ति, आउटसोर्स, ठेका व कमीशन प्रथा की समाप्ति, दैनिक कर्मियों की सेवा का नियमितीकरण व समान काम के लिए समान वेतन अथवा सामान्य वर्ग को न्यूनतम 18000 रुपए मासिक की व्यवस्था सहित अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित हड़ताल के समर्थन में बुधवार भाकपा (माले) के राज्य व्यापी आवाहन पर एकजुटता मार्च निकाला गया।
मार्च क्लब से लेकर लहेरियासराय टावर और टावर से पुनः क्लब पर आकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, नंद लाल ठाकुर, उमेश साह, मो जमाल उद्दीन, मिथिलेश्वर सिंह, जंगी यादव, अशोक पासवान, लक्ष्मी पसवन, भोला पासवान, अवधेश सिंह, बैद्यनाथ यादव, विश्वनाथ पासवान, संतोष यादव, गणेश महतो, सुरेंद्र पासवान, शनिचरी देवी, संतोष यादव, प्रिंस राज, दामोदर पासवान, ओम प्रकाश महतो सहित कई लोग कर रहे थे। पूरे बिहार में उनके समर्थन में आन्दोलन की आगाज करेगी।

