Home Featured गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - September 15, 2021

गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बुधवार को वीसी प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में तीन अलग-अलग समितियों की बैठक हुई। जिसमें कई निर्णय लिए गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी यूनिवर्सिटी के अधिकारी देने से कतराते रहे।

शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतन सत्यापन कोषांग की ओर प्रेषित वेतन विपत्र के अनुमोदन पर विचार करने के लिए हुई बैठक में अनुमोदन एवं वेतन निर्धारण समिति में विचार विमर्श कर निर्णय लिया।

जबकि, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजन समिति की बैठक कुलपति की अध्यक्षता में हुई। जबकि, क्रय- विक्रय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया। इन सभी बैठकों में कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद, डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव, प्रॉक्टर डॉ. अजय नाथ झा, डीडीई के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मेहता, एफए कैलाश राम आदि मौजूद थे।

Share