
दरभंगा जंक्शन पर शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा, दो अक्टूबर को होगा समापन।
दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर गुरुवार से स्वच्छता शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी स्वच्छता पखवारा 16 सितंबर से शुरू हो गया है। यह गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को समाप्त होगा। इस अवधि में विभिन्न रूपों में स्वच्छता पखवारा को अंजाम दिया जाएगा। सभी गाड़ियों, कार्यालय परिसरों तथा यात्री सुविधा से जुड़े हर स्थान को स्वच्छ किया जाएगा। इसके माध्यम से यात्रियों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाता है।

