
अवैध पार्किंग को लेकर दो ऑटो चालक से साढ़े 36 हजार का चालान।
दरभंगा: एसएसपी बाबू राम ने जाम की समस्या को देखते हुए अवैध पार्किंग वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अनुपालन नहीं होने पर थानेदारों पर भी कार्रवाई की बात कही है।
इधर, गुरुवार को उन्होंने उस पर अमल हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए शहरी क्षेत्र का जायजा लिया। जब एसएसपी लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पहुंचे, तो लोहिया चौक पर दो अवैध पार्किंग में ऑटो को उन्होंने जब्त करने का निर्देश दिया।
लहेरियासराय थाना पुलिस आदेश का अनुपालन करते हुए दोनों ऑटो को जब्त कर थाना ले आई। जिसे परिवहन विभाग की ओर से एक ऑटो से 12,000 रुपए और दूसरे ऑटो से 24,500 रुपए का चालान काटा गया।

