Home Featured शराब मामले में पकड़े गए वाहनों की हुई नीलामी।
Featured - मुख्य - September 16, 2021

शराब मामले में पकड़े गए वाहनों की हुई नीलामी।

 

दरभंगा: जिले में शराब के मामलों में जप्त वाहनों की नीलामी गुरुवार को हुई। लहेरियासराय के पोलो मैदान अवस्थित इंडोर स्टेडियम में नीलामी का कार्यक्रम आयेजित हुआ। इस नीलामी में दो चक्का से लेकर तीन चक्का एवं चार चक्का वाहन भी नीलामी केलिए उपलब्ध थे।

इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत अधिग्रहित वाहनों की नीलामी हुई है। कुछ वाहनों की नीलामी आगामी 20 सितंबर को होगी।।

Share