
बीमा जागरूकता वाहन को किया गया रवाना।
दरभंगा: आज के युग मे बीमा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। जीवन बीमा हो वाहन बीमा अथवा स्वास्थ बीमा, ये सभी आज की तारीख में हर व्यक्ति केलिए अतिआवश्यक है।किसी भी बड़े नुकसान की परिस्थिति में बीमा काफी हद तक नुकसान की भरपाई में सहायक होता है।
इन्ही बातों की जागरूकता आमलोगों में लाने केलिए गुरुवार को समाहरणालय परिसर से बीमा जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस रथ को सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा नूपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर से गांव तक जाएगा और ऑडियो विजुअल माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा।

