Home Featured 71 नाव के साथ तालाब में उतर कर मछुआरों ने अनोखे अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिन।
Featured - मुख्य - September 17, 2021

71 नाव के साथ तालाब में उतर कर मछुआरों ने अनोखे अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिन।

देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन को जिला मुख्यालय स्थित हराही पोखर में जिले के मछुआरों ने ‘सेवा और समर्पण’ अभियान अंतर्गत विधान पार्षद अर्जुन सहनी के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में मनाया। जिले के विभिन्न इलाकों से 71 नाव और अपने परंपरागत साधनों के साथ मछुआरे हराही तालाब के किनारे पहुंचे। यहां आने के बाद बैलून व तिरंगे से सजे नाव पर पीएम मोदी की होर्डिंग्स के साथ तालाब में उतरे।

जाल फेंककर अपना करतब दिखाया। फिर बड़े ही अनोखे अंदाज में केक काटा गया। पीएम मोदी की तस्वीर को सांकेतिक तौर पर लड्डू खिलाया गया। इसके बाद लोगों ने गाजे-बाजे के बीच जन्मदिन के मंगल संदेश दिए।

विधान पार्षद अर्जुन साहनी ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने मछुआरों के विषय मे सोचा। उन्होंने मछुआरों केलिए अलग से मत्स्य मंत्रालय बनाया ताकि मछुआरा समूह का विकास हो सके। इसलिए मछुआरा समाज मे भी खुशी है और सभी उत्साह पूर्वक उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

Share