Home मुख्य सदर अनुमंडल क्षेत्र की स्थिति एवं समस्याओं से अवगत हुए नवपदस्थापित एसडीपीओ।
मुख्य - September 17, 2021

सदर अनुमंडल क्षेत्र की स्थिति एवं समस्याओं से अवगत हुए नवपदस्थापित एसडीपीओ।

देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: सदर अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण नन्दन कुमार ने शुक्रवार को अपने अधीन क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ परिचय बैठक किया। लहेरियासराय थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त किया तथा सभी थानाध्यक्षों से थाना क्षेत्र के विषय में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक के संबंध में मीडिया से बात करते हुए एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि यह मुख्य रूप से परिचय बैठक था। बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण पर भी चर्चा हुई है। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव एवं पर्व त्योहारों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने केलिए रणनीती बनायी गयी है।उन्होंने आमजनता केलिए संदेश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर कभी भी कोई भी व्यक्ति उनसे फोन पर सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय में भी वे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी थाना जनता की समस्याओं को सुनेंगे एवं कारवाई करेंगे, अतः उनसे मिलने की किसी को जरूरत ही नही पड़ेगी।

Share