Home मुख्य अंत्येष्टि हेतु अचानक आया शव तो पहले हुआ दाह-संस्कार, फिर हुई नवस्थापित शव संस्कार संयंत्र की पूजा।
मुख्य - September 17, 2021

अंत्येष्टि हेतु अचानक आया शव तो पहले हुआ दाह-संस्कार, फिर हुई नवस्थापित शव संस्कार संयंत्र की पूजा।

दरभंगा: सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कबीर सेवा संस्थान के संयोजक समाजसेवी नवीन सिन्हा के प्रयासों के फलस्वरूप भिगो स्थित मुक्तिधाम में इलेक्ट्रिक एवं गैस संचालित शव संस्कार संयंत्र स्थापित हुआ एवं इस संयंत्र ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। शवों के दाह संस्कार में लोगो को काफी सहूलियत होने लगी है।

शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयंत्र के पूजा की तैयारी की गयी थी। पूजा उपरांत शवों के दाह संस्कार शुरू किया जाना था। पर पूजा शुरू होने से ठीक पहले शहर वार्ड 47 अंतर्गत सैदनगर निवासी अधिवक्ता सरदार सुरेंद्र सिंह का शव आ गया। ऐसे में पूजा को रोककर पहले शव के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया।अंतिम संस्कार धर्म एवं विधि अनुसार करने हेतु तुरंत विडियो कॉल पर गुरुद्वारा के ज्ञानीजी ने अरदास कर अंत्येष्टि की विधि सम्पन्न की।

शव की अंत्येष्टि के कारण पूजा का समय बढ़ाया गया। अंत्येष्टि सम्पन्न होने के उपरांत विश्वकर्मा पूजा किया गया।

Share