Home मुख्य जिले में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा।
मुख्य - September 18, 2021

जिले में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा।

दरभंगा: जगत के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-आराधना जिले के विभिन्न क्षेत्र में परंपरागत तरीके से शुक्रवार को की गयी।

वैदिक मंत्रोच्चारण एवं कई जगह कलश शोभायात्रा एवं पूरे सात्विक एवं हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।जिले भर में विभिन्न जगहों के इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, लोहे के उपकरण और टीवी, कंप्यूटर सेन्टर आदि अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। जिले भर में कई जगह प्रतिमा स्थापित की गई। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक किसी जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-आराधना विधिवत तरीके से की गयी।

Share