Home Featured रोटरी क्लब द्वारा श्यामा माई मंदिर परिसर में नवनिर्मित शौचालय एवं स्नानघर का किया गया उद्घाटन।
Featured - मुख्य - September 19, 2021

रोटरी क्लब द्वारा श्यामा माई मंदिर परिसर में नवनिर्मित शौचालय एवं स्नानघर का किया गया उद्घाटन।

दरभंगा: रोटरी क्लब दरभंगा द्वारा श्यामा माई मंदिर परिसर में नवनिर्मित शौचालय एवं स्नानघर का उद्घाटन रविवार काे मेयर वैजयंती खेड़िया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब दरभंगा द्वारा जनहित में किए गए इस पुण्य कार्य की भरपूर प्रशंसा की।

मालूम हो कि रोटरी क्लब दरभंगा ने परिसर में श्रद्धालुओं की दिक्कतों को देखते हुए दो शौचालय, दो पेशाबघर एवं एक स्नानघर का निर्माण सभी सुविधायुक्त किया है।

इस अवसर पर वरीय रोटेरियन डॉ के एन पी सिन्हा, एके झा, डॉ माधेश्वर झा, डॉ राजेश द्विवेदी, सतीश कुमार सिंह, डॉ गौरी शंकर झा, डॉ दामोदर सिंह, आलोक सिंह, डॉ सुभाष सिंह, डॉ हरेंद्र कुमार, तनुज मेहता, डॉ संजू, आशुतोष कुमार, नीरज खेड़िया, सरदार सुरेंद्र सिंह, सुभाष दारुका, डॉ नूतनबाला सिंह, डॉ मीना कुमारी, डॉ उषा झा, सुधा दारुका, सोना कनोडिया, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झा, सचिव अजय कनोडिया एवं अध्यक्ष डॉ पी एन मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Share