
एनएच 57 पर अलग-अलग दुर्घटना से बनी रही अफरातफरी की स्थिति।
सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर कुंवरपट्टी एवं सिमरी में अलग-अलग हुई दुर्घटना में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बताया गया है कि सरसों तेल से लदी ट्रक दरभंगा की ओर जा रही थी कि कुमरपट्टी के पास सड़क पर एकाएक नीलगाय के आ जाने के कारण ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। ब्रेक तेजी से लगते ही गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। ट्रक पलटते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने चोटिल ट्रक चालक को स्थानीय चिकित्सक के उपचार कराया। दूसरी घटना सिमरी पेट्रोल पंप के पास घटी। बताया गया है कि अंडा लदा टेंपो दरभंगा की ओर जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया।

