
Home Featured भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया गया सम्मानित।
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया गया सम्मानित।
दरभंगा: सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा की अध्यक्षता में शहीद परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
इसके तहत सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बहादुरपुर के अहिला में सुकमा हमले में शहीद नरेश यादव के परिजनों से मिलकर हालचाल लिया और उन्हें मिथिला परंपरा अनुसार सम्मानित कर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद को नमन किया। इसी कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वरी चरण सिन्हा के प्रपौत्र अमरेश्वरी चरण सिन्हा को भी जुरावन सिंह पहुंचकर सम्मानित किया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहनी, कृष्ण भगवान झा, संजीव गुप्ता, राजेश रंजन, महेंद्र यादव, सौरभ ओझा आदि थे।

