Home Featured सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
Featured - मुख्य - October 8, 2021

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

बेनीपुर: बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में शुक्रवार को एक ट्रक की ठोकर से बेनीपुर करहरी मोहल्ला के मो. सदीक के 28 वर्षीय पुत्र मो. फिरोज बुरी तरह घायल हो गया। बीडीओ अमोल मिश्र ने बताया कि घायल युवक की मौत होने के बाद आक्रोशित लोगों ने बेनीपुर भरत चौक पर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग कर करने लगे। जाम स्थल पर बीडीओ एवं बहेड़ा एसएचओ सुरेश राम जाम को हटाने की कोशिश की। इस दौरान करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहा।

Share