Home Featured वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के निकट निषेधाज्ञा लागू।
Featured - मुख्य - October 8, 2021

वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के निकट निषेधाज्ञा लागू।

दरभंगा: पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के अवसर पर बनाये गये वज्रगृह एवं मतगणना हॉल, बाजार समिति में बहेड़ी प्रखंड की मतगणना 10 व 11 अक्टूबर को प्रात: आठ बजे से निर्धारित है। इसे देखते हुए सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने मतगणना स्थल पर 10 अक्टूबर की सुबह पांच बजे से लेकर मतगणना कार्य समाप्ति तक मतगणना स्थल के आसपास 200 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

इस आदेश का उललंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश मतगणना कार्य में नियुक्त सरकारी पदाधिकारी, आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारी पर तथा सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारियों, शांतिपूर्ण मतगणना कार्य में लगे कर्मियों पर तथा शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।

Share