
विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर कर्मियों के चयन केलिए किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन।
दरभंगा: समाहरणालय अवस्थित एनआईसी में मंगलवार को कुशेश्वरस्थान (सु) विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान दल, गश्ती दंडाधिकारी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए सामान्य प्रेक्षक प्रशांत नायर की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से कर्मियों के चयन के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
राजीव झा ने बताया कि 78- कुशेश्वरस्थान (सु) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 310 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें से 266 केंद्रों के लिए पुरुष मतदान दल एवं 44 मतदान केंद्रों के लिए महिला मतदान दल बनाया गया है।
कुल 15 प्रतिशत सुरक्षित रखकर 306 पुरुष मतदान दल एवं 51 महिला मतदान दल बनाये गये हैं। कुल 357 मतदान दल बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में चार मतदान कर्मी रखे गए हैं। पुरुष मतदान दल में सभी कर्मी पुरुष एवं महिला मतदान दल में सभी कर्मी महिला रखे गए हैं।
110 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के लिए 15 प्रतिशत सुरक्षित रखकर 126 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं 50 माइक्रो आब्जर्वर के लिए 15 प्रतिशत सुरक्षित रखकर 57 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन के माध्यम से चयन किया गया। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

