
जिला राजद द्वारा मनायी गयी लोहिया की पुण्यतिथि।
दरभंगा: जिला राजद द्वारा जिलाध्यक्ष उमेश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को सामाजिक चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लहेरियासराय स्थित लोहिया चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जिलाध्यक्ष ने डॉ. लोहिया की विचारधारा, सिंद्धांतों एवं नीति को प्रस्तुत करते हुए कहा कि वे समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े वैसे व्यक्ति के लिए सामाजिक लड़ाई लड़े,
जो जात-पात व छुआछूत के कारण सुविधाओं से वंचित थे।
मौके पर पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम, महानगर राजद अध्यक्ष रामा शंकर सहनी, जय किशोर यादव, उदय शंकर चौधरी, प्रशांत कुमार प्रसून, राज कुमार पासवान, सुभाष पासवान, उदय यादव, विक्रांत पंजियार, लक्ष्मेशर सिंह, छोटन कुरैशी, मृत्युंजय झा आदि थे।

