Home Featured शराब माफियाओं की सूची फ़ोटो सहित थानों के नोटिस बोर्ड पर लगाने का एसएसपी ने दिया आदेश।
Featured - मुख्य - November 6, 2021

शराब माफियाओं की सूची फ़ोटो सहित थानों के नोटिस बोर्ड पर लगाने का एसएसपी ने दिया आदेश।

दरभंगा: बिहार में शराब माफियाओं के बढ़ते कारोबार और जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बाद पुलिस प्रशासन अब कड़ी कारवाई के मूड में दिख रहा है। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने भी इस बाबत बड़ा कदम उठाया है।

Advertisement

एसएसपी बाबूराम ने सभी थाना को निर्देश दिया है कि बड़े शराब माफिया की सूची फोटो सहित थाना के नोटिस बोर्ड पर लगाएं ताकि उनको सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अच्छे से जान जाएं। थाना पर आने वाले आम जन को भी उनके बारे में जानकारी होगी तो उनकी गैर कानूनी गतिविधियों के विषय मे सूचना पुलिस तक पहुंचगी।

शनिवार को बहेड़ी थाना में चौकीदार परेड के दौरान सभी चौकीदारों तथा दफ़ादारो को शराब तस्करों के विरुद्ध आसूचना संकलन करने हेतु उन्होंने निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी चौकीदार के क्षेत्र में जिला टीम या केंद्रीय टीम द्वारा शराब बरामद की जाएगी, तो शराब के रोकथाम में सम्बंधित चौकीदार की लापरवाही मानी जायेगी तथा उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक करवाई की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर किसी चौकीदार का लिंक शराब तस्करों से पाया जाएगा, या ज़हरीली शराब के कारण कोई घटना होगी तो सम्बंधित चौकीदार के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई के साथ साथ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

चौकीदारों की सूचना पर कारवाई न करने पर थानाध्यक्षों पर भी कारवाई की भी चेतावनी एसएसपी ने दी। उन्होंने कहा कि अगर चौकीदार की सूचना पर थानाध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी कारवाई नही करते तो उसे वरीय पदाधिकारियों को सूचना देनी होगी। इसके बाद वो अपने दायित्व से मुक्त समझे जाएंगे।

Share