Home Featured जदयू को बिहार की नम्बर वन पार्टी बनाने केलिए फातमी ने तैयार किया मास्टर प्लान।
Featured - मुख्य - November 6, 2021

जदयू को बिहार की नम्बर वन पार्टी बनाने केलिए फातमी ने तैयार किया मास्टर प्लान।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी अब अल्पसंख्यकों को जदयू से जोड़ने केलिए वृहत स्तर पर कार्य योजना बना रहे हैं। अल्पसंख्यकों को जदयू से जोड़कर जदयू को बिहार की नम्बर वन पार्टी बनाने केलिए उन्होंने कमर कस ली है।

शहर के खाजासराय अवस्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंनेेदावा किया कि अल्पसंख्यकों के विकास केलिए जितनी योजनाएं बिहार में चलायी जा रही हैं, उतनी देश के किसी राज्य में नही। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सभी क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हितैषी योजनाएं चलायी जा रही हैं।

Advertisement

श्री फातमी ने कहा कि मुख्यमंत्री जितना काम कर रहे हैं, उसे अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने केलिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को मजबूत करके बूथ स्तर तक टीम खड़ा करना होगा। लोगों तक नीतीश कुमार के कार्य का संदेश पहुंचाना होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को जोड़ने केलिए उन्होंने कार्ययोजना बना ली है, जिसे अपनी टीम के साथ शेयर करके उसे धरातल पर उतारेंगे।

Advertisement

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद एवं फ़राज़ फातमी के अलावा राशिद जमाल, शमशाद रिजवी एवं श्याम किशोर प्रधान आदि भी मौजूद थे।

Share