Home Featured नागार्जुन के पुण्यतिथि पर आयोजित कवयित्री सम्मेलन में दिखा नारी शक्ति का दम।
Featured - मुख्य - November 6, 2021

नागार्जुन के पुण्यतिथि पर आयोजित कवयित्री सम्मेलन में दिखा नारी शक्ति का दम।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शुक्रवार की संध्या बाबा नागार्जुन के पुण्यतिथि पर बाबा के पैतृक गांव तरौनी में बीबी शांति फाउंडेशन गुजरात एवं नागार्जुन पुस्तकालय संचालन समिति के संयुक्त तत्वाधान में बाबा नागार्जुन की पत्नी अपराजिता देवी के नाम से अपराजिता कवियित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मिथिला की नारियों ने अपनी प्रतिभा का अनमोल एवं यादगार प्रदर्शन किया।

इस तरह का कवियित्री सम्मेलन संभवतः बाबा के गांव तरौनी के साथ ही मिथिला में पहली बार आयोजित हुआ।

Advertisement

इस कवियत्री सम्मेलन में स्वर्णिम किरण झा, चंदना दत्ता, प्रतिभा स्मृति, रितु प्रज्ञा, मुन्नी मधु, राजश्री ठाकुर, अंजली कुमारी आदि ने अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन बीवी शांति फाउंडेशन की चेयरमैन वंदना शांति ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन संतोष मिश्रा ने किया।

Share