Home Featured मंगलवार से दिल्ली,अहमदाबाद व अमृतसर के लिए चलेगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन।
Featured - मुख्य - November 8, 2021

मंगलवार से दिल्ली,अहमदाबाद व अमृतसर के लिए चलेगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन।

दरभंगा: छठ पर्व पर दिल्ली व मुंबई सहित विभिन्न जगहों से ट्रेनाें से दरभंगा आने वाले लाेगाें की भीड़ काे देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 9 से 16 नवंबर के बीच दिल्ली, अहमदाबाद व अमृतसर के लिए 5 जोड़ी और जयनगर से आनंद बिहार के लिए एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन शुरू किया है।

पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा के बीच एक जोड़ी ट्रेन (01669/01670) का परिचालन किया जाएगा, जिसमें 9 सामान्य बोगी व 9 शयनयान के अलावा दो अन्य बोगी रहेगी। गाड़ी संख्या 01669 जो दरभंगा स्टेशन से 6 बजे शाम में खुलेगी जो अगले दिन शाम 7:25 दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। इस गाड़ी का परिचालन 9, 12, 16 और 19 नवंबर तक होगा। वहीं गाड़ी संख्या 01670 बनकर दिल्ली से शाम 7:25 बजे में चलेगी और अगले दिन शाम 6 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी। इन गाड़ी का परिचलन 8, 11, 15 और 18 नवंबर तक किया जाएगा।

Advertisement

दरभंगा-लखनऊ के बीच एक जोड़ी ट्रेन संख्या 01761/01762 का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01761 का परिचालन 9,12 और 14 नवंबर को किया जाएगा यह गाड़ी 9 नवंबर काे दिन के एक बजे लखनऊ से खुलेगी जाे अगले दिन शाम 4.30 बजे दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी। यही गाड़ी दरभंगा से 01762 बन कर अगले दिन सुबह 5:45 लखनऊ के लिए खुलेंगे जो रात 11:45 बजे लखनऊ स्टेशन पर पहुंचेगी।

Share