सांकेतिक चित्र
Home Featured देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 8, 2021

देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

सांकेतिक चित्र

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर -पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने निर्मित व अर्द्धनिर्मित देसी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी तस्कर इटवा शिवनगर एवं सोनबेहट गांव में देसी शराब बनाने के ठिकानों पर किये गए छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।

इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि इटवाशिवनगर गांव में कई लोग चुलाय शराब बनाकर धरल्ले से शराब बेच रहे हैं। इसी के तहत इंद्रदेव मुखिया के घर में छपेमारी की गयी। घर के बरामदे पर उनका पुत्र दीपक कुमार मुखिया देसी शराब बना रहा था। मौके पर से ही करीब एक लीटर तैयार शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सोनबेहट गांव में रामसागर मुखिया के घर पर छापेमारी करने पर उसके घर से आधा लीटर तैयार शराब के साथ उसके पुत्र राजकिशोर मुखिया एवं प्रदीप मुखिया को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

साथ ही मौके पर से गैस सिलेंडर के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी चौकीदार को हिदायत दी गयी है कि किसी भी चौकीदार के अधिनस्त क्षेत्र से देसी व विदेशी शराब की बरामदगी होने पर उक्त चौकीदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा। इधर शराब तस्करों पर हो रही कार्रवाई से शराब तस्करो में हड़कम्प मच गया है।

Share