Home Featured विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में मशरूम कल्चर पर शोध कार्य शुरू।
Featured - मुख्य - November 12, 2021

विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में मशरूम कल्चर पर शोध कार्य शुरू।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में मशरूम कल्चर पर शोध कार्य शुरू किया गया है। इससे मशरूम उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता में उत्तरोतर विकास में सहयोग होगा। छात्र इसके तरीके और तकनीक सीखकर शिक्षण समाप्त करने के बाद स्वयं उपयोग भी कर सकेंगे तथा दूसरों को भी इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित और सहयोग करेंगे।

ज्ञात हो कि सब्जी में मशरूम का प्रयोग मिथिला में हाल के वर्षों में बढ़ने लगा है। इससे कई युवा इसकी खेती में रुचि लेने लगे और अब अच्छी कमाई भी करने लगे हैं। स्वरोजगार के लिए मशरूम की खेती एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। विभाग इच्छुक किसान या युवाओं के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करेगा जिससे इसकी खेती का प्रचार-प्रसार भी होगा।

Advertisement

 हाल ही में कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने विभाग में इसके लैब का उद्घाटन भी किया था। उद्घाटन कार्यक्रम में कुलपति ने विभाग के इस प्रयास पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा था कि इस शोध से मशरूम की खेती करने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा। एक दिन यह शोध इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा और विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक सरोकार से संबंधित कर्तव्यों के निर्वहन भी होंगे।

Share