
सदर प्रखंड के 23 में से 4 पंचायतों में ही निवर्तमान मुखिया बचा सके अपनी कुर्सी।
दरभंगा: गत 3 नवम्बर को सदर प्रखंड में छठे चरण में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार को बाजार समिति प्रांगण में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। प्रखंड अंतर्गत कुल 23 पंचायतों में से मात्र चार में ही पुराने मुखिया फिर से निर्वाचित हुए हैं। शेष 19 पंचायतों के मुखिया अपना पद नहीं बचा सके।
पुराने जीतने वालों में रानीपुर पंचायत से राजकुमार दास ने अपने प्रतिद्वंदी उमेश राम को 384 मतों से व कबीरचक पंचायत से मुन्नी देवी ने वैजयंती माला को 1094 मतों से हराया।

अतिहर पंचायत से रेखा कुमारी ने मो. गुफरान को 48 मतों व बिजली पंचायत से उषा देवी ने अनीता को 199 मतों से हराया। उषा देवी पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव की पुत्रवधू हैं। नए चेहरे चुनकर आने वालों में कंसी पंचायत से विभा देवी, शीशो पश्चिमी से अजय कुमार ठाकुर, शीशो पूर्वी से बजरंगबली दास शामिल हैं।
इनके अलावा शहवाजपुर पंचायत से मो. शब्बानी की पत्नी शमा परवीन, वासुदेवपुर से शंभू यादव की पत्नी सविता देवी, खुटवाड़ा से संगीता देवी, खरुआ से राजकिशोर मंडल व घोरघट्टा से शिवानी देवी मुखिया बनी हैं। छोटाईपट्टी पंचायत से गजाला परवीन, दुलारपुर से रामबाबू साह, धोई से रेखा देवी, बलहा से दीपनारायण पासवान, भालपट्टी से विनोद साहू, अदलपुर से मो. इजतबा हसन, मुरिया से सकीना खातून ने जीत दर्ज की।

लोआम से मो. अकील फैजी, सारामोहम्मद से विमल देवी, सोनकी से बबीता देवी व नैनाघाट से हरिभूषण प्रसाद यादव अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर मुखिया बने हैं।

