Home Featured विधिक जागरूकता केलिए नगर निगम के सभागार में आयोजित हुआ लीगल सर्विस कैम्प।
Featured - मुख्य - November 13, 2021

विधिक जागरूकता केलिए नगर निगम के सभागार में आयोजित हुआ लीगल सर्विस कैम्प।

दरभंगा: शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से दरभंगा नगर निगम के सभागार में पेन इंडिया एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लीगल सर्विस कैंप लगाया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला न्यायाधीश रुद्र प्रकाश, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा सह दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश जावेद आलम, एसएसपी बाबू राम, सिटी एसपी अशोक कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे। विधिक सहायता शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।

Advertisement

मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश रुद्र प्रकाश ने कहा कि आम जनों तक न्याय पहुंच नहीं पा रहा है। इसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार एवं अन्य संगठनों के माध्यम से लाया जा सकता है और उचित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए सहयोग करना है। विधि की सही जानकारी के अभाव में बहुत से लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता है। न्याय पाने के नियमों की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए। न्याय दिलाने में सभी का योगदान भी होना चाहिए। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दरभंगा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला, प्रखंड, पंचायत व गांव स्तर पर सफलतापूर्वक विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस विधि जागरूकता शिविर में तीन श्रेणी के लोगों को शामिल किया गया है। इनमें प्रथम श्रेणी के वैसे बीपीएल परिवार के लोग है, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत एक वर्ष में पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। दूसरी श्रेणी में यूडीआईडी के तहत वैसे दिव्यांग परिवार जिन्हें यूडीआईडी नम्बर के माध्यम से ही संबंधित सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। तीसरी श्रेणी में फुटकर विक्रेता के लोग हैं। उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

Advertisement

विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश जावेद आलम ने कहा कि इस तरह के शिविर या कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब, वंचित समाज को न्याय दिलाने एवं उन्हें अपने हक पाने में मदद मिलती है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को कई योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Share