
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चूनाभट्ठी मोहल्ले में शनिवार को एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान महावीर सहनी के पुत्र भिखारी सहनी (35) के रूप में हुई है। भिखारी का शव उसके घर में पंखे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बताया जाता है कि घटना को लेकर यूडी कांड अंकित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक अर्धविक्षिप्त था।

उसकी दो शादी हो चुकी थी। दोनों पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के पहुंचने पर घर की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तब उसका शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया।

