Home Featured पैन इंडिया निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गयी प्रभातफेरी।
Featured - मुख्य - November 14, 2021

पैन इंडिया निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गयी प्रभातफेरी।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाने के उद्देश्य से एडीआर भवन सह मध्यस्थता केंद्र परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। रविवार की सुबह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज रुद्र प्रकाश मिश्र, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, प्राधिकार के सचिव जावेद आलम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।

प्रभात फेरी परिसर से निकलकर लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दारु भट्टी चौक होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में पहुंची।

Advertisement

इस अवसर पर जिला जज श्री मिश्र ने प्रभात फेरी में उपस्थित बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

तत्पश्चात जिला जज श्री मिश्र ने जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल जुलूस को रवाना किया, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी, हमवीर सिंह बाघेल, उदय प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, संजय प्रिय, दीपक कुमार, रोहित कुमार, फिरोज़ अकरम, संदीप कुमार, रोमी कुमारी, स्मिता कुमारी, धृजेंद्र पतंजलि, गौतम कुमार, ललन कुमार रजक, पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, संजीव कुमार, करण गुप्ता, रमेश कुमार, इंदु कुमारी, मृदुला सिंह, बेबी सरोज, महिला हेल्प लाइन के अजमतुन निशा, राघवेंद्र कुमार, प्राधिकार कर्मी संजय कुमार, मुन्ना कुमार, इम्मामुद्दीन, कमलेश कुमार, मोहन कुमार, भारती रंजन कुमारी, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share