Home Featured ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, दरभंगा जंक्शन पर यात्रियों का किया गया कोविड टेस्ट।
Featured - मुख्य - December 5, 2021

ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, दरभंगा जंक्शन पर यात्रियों का किया गया कोविड टेस्ट।

दरभंगा: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं रेलवे सतर्क प्रशासन हो गया है। डीडीसी तनय सुल्तानिया एवं रेलवे अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद रविवार को बागमती एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा आने वाले 256 यात्रियों का कोविड टेस्ट किया गया। जिनमें 246 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट एवं 10 यात्रियों का आरटी पीसीआर जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।

इससे जांच में जुटे पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य टीम के साथ ही रेलवे के अधिकारियों ने राहत महसूस किया। एक दिन पूर्व पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, सादुल हसन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा जांच दल बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली बागमती एक्सप्रेस से जंक्शन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की गई।

Advertisement

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा महाराष्ट्र से आने वाली रेलगाड़ियों एवं उड़ानों से दरभंगा आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। ट्रेन पहुंचने से पहले स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ताकि कोई भी पैसेंजर बिना जांच के स्टेशन से बाहर न जा सके।

Share