
डीएमसीएच में मरीजों को जल्द ही मिल जाएगा डिजिटल एक्स-रे जांच की सुविधा।
दरभंगा: डीएमसीएच में मरीजों को जल्द ही डिजिटल एक्स-रे जांच की सुविधा मिल जाएगा। इसके लिए गायनिक विभाग में स्थल को चिन्हित किया गया है।
यहां के एक कमरे में आधुनिक एक्स-रे लगाया जाएगा। मरीजों को डिजिटल एक्स-रे के लिए प्राइवेट जांच घरों पर अब निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस बात की पुष्टि करते हुए डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि यह डिजिटल एक्स-रे जांच डीआर सुविधा से लैस होगा।

