
दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए विमान सेवा अगले आदेश तक के लिए बंद।
दरभंगा: मौसम को देखते हुए दरभंगा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया गया है। जिस में दरभंगा से मुंबई जाने वाली 2 फ्लाइट का समय परिवर्तित किया गया है।
वहीं स्पाइस जेट के कोलकत्ता वाली फ्लाइट को अगले आदेश तक उड़ान सेवा को बंद कर दिया गया है। वही कोलकत्ता, बेगलौर, हैदराबाद और दिल्ली के फ्लाइट पहले के तरह ही उड़ाने भरेगी।

स्पाइसजेट के विमान मुंबई, दिल्ली व बंगलुरू के लिए अप और डाउन 12 उड़ान भरेंगे। जब स्पाइसजेट के कोलकाता के लिए उड़ान सेवा तत्काल बंद कर दिया गया है।

