Home Featured 13 दिसंबर से चालू हो जाएगा डीएमसीएच का नशा मुक्ति केंद्र।
Featured - मुख्य - December 8, 2021

13 दिसंबर से चालू हो जाएगा डीएमसीएच का नशा मुक्ति केंद्र।

प्रतिकात्मक तस्वीर

दरभंगा: डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि 13 दिसंबर से नशा मुक्ति केंद्र चालू हो जाएगा। इसके लिए कैंसर भवन को चिन्हित कर इलाज से संबंधित सभी तरह की व्यवस्था कराई जा रही है।

डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जरूरी समानों वहां उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जाता है कि पिछले 6 माह से नशा मुक्ति केंद्र बंद पड़ गया था।

Advertisement

जिसके कारण मरीजों को भटकना पड़ता है। मरीजों को इलाज में हो रही परेशानी को लेकर इसे फिर शुरू किया जाएगा।

Share