
पिस्तौल एवं गोलियों के संग पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव से गत सात दिसंबर की दोपहर एक पिस्टल तथा चार गोली के साथ गिरफ्तार पांच युवकों के मामले में थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बेलबाड़ा गांव निवासी दुलारचंद्र मुखिया के आवेदन पर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बिरौल थाना क्षेत्र के नवभरैन गांववासी चंदन कुमार सिंह, सौरव कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह तथा डुमरी गांव निवासी मुरारी चौधरी एवं कृष्ण कुमार चौधरी गिरफ्तार आरोपितों को नामजद किया गया है।
पुलिस ने एक पिस्टल, चार गोली, दो बाइक तथा पांच मोबाइल को जब्त किया है। बताया जाता है कि नवभरैन गांव के चंदन कुमार सिंह की एक क्रिकेट मैच में हार-जीत को लेकर बेलबाड़ा गांव के दुलारचंद्र मुखिया आदि से कहासुनी हो गयी थी तथा चंदन ने दुलार को देख लेने की धमकी दी थी। सात दिसंबर को चंदन कुमार सिंह दो बाइक से साढ़े बारह बजे दिन में अपने चार साथियों के साथ बेलबाड़ा गांव पहुंच गया।

वहां दुलारचंद्र मुखिया से कहासुनी तथा तू-तू मैं-मैं मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि इसी बीच चंदन कुमार सिंह पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा। इसी बीच शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पांचों युवकों को घेरकर पकड़ लिया तथा पिस्टल छीन ली।
घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर पुलिस ने पांचों युवकों को ग्रामीणों से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पांचों गिरफ्तार आरोपितों से बिरौल एसडीपीओ मनीष कुमार ने बिरौल में गहन पूछताछ की। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पांचों नामजद गिरफ्तार आरोपी

