Home Featured खाद की आपूर्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय महाधरना का आयोजन।
Featured - मुख्य - December 8, 2021

खाद की आपूर्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय महाधरना का आयोजन।

दरभंगा: अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर खाद की आपूर्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। धरने में सैकड़ों किसान उपस्थित होकर नीतिश-मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार झा ने कहा कि जिला के किसानों की हालत पिछले तीन वर्षों से बाढ़, सुखाड़, ओलावृष्टी के कारण दयनीय बनी हुई है। वर्ष 2018-19 से 21-22 तक रैयत किसानों को सहकारिता बीमा का भुगतान लंबित है। वर्ष 2020 एवं 2021 के बाढ़ में हनुमाननगर प्रखंड एवं बहादुरपुर के आम के बगीचा वाले किसानों के बड़ी संख्या में फलदार वृक्ष सुख गये, जिसकी आजतक जांच भी नहीं करायी गयी। वर्ष 2021 के बाढ़ में खरीफ एवं धान का फसल हनुमाननगर, बहादुरपुर की छह पंचायत, हायाघाट की दो पंचायत सहित बिरौल अनुमंडल के लगभग सभी प्रखंडों में बर्बाद हो गया है। लेकिन आज तक सरकार द्वारा फसल क्षति पूर्ति छह महीने के बाद भी जिला में कहीं भुगतान नहीं हुआ है। वर्तमान में रासायनिक खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। कुछ व्यापारी खाद चुरा के रखे हुए हैं और मनमाने दर पर 1300 से 2000 रुपये तक बेच रहे हैं। इसीलिए किसान बाध्य होकर चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर हुआ है।

Advertisement

आंदोलन के दौरान मुख्य मांगों में डीएपी, पोटाश, यूरिया सहित अन्य रासायनिक खाद सही दर पर उपलब्ध कराने, वर्तमान बाढ़ में क्षति खरीफ एवं धान के फसल क्षति का भुगतान अविलंब करने, पूर्व से बकाया सहकारिता फसल बीमा का भुगतान कराने, धान का फसल उपज वाले प्रखंडों में पैक्सों के माध्यम से निर्धारित एमएसपी पर धान की खरीद करने, बाढ़ में जिन किसानों का आम का वृक्ष सुख गया उन्हें जांच कर मुआवजा देने, केसीसी लोन माफ करने आदि शामिल थे।

धरना को किसान सभा के पूर्व जिला महासचिव नारायणजी झा, पूर्व जिलाध्यक्ष अहमद अली तमन्ने, किसान नेता व मुखिया रामयाद महतो, शत्रुघ्न झा, आशुतोष मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, रामचंद्र साह, एआईवाईएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्र के अलावा एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष शशिरंजन सिंह, जिला सचिव शरद कुमार सिंह, मो. कलाम, मणिकात झा, पैक्स अध्यक्ष पंकज चौधरी, रोहित महतो आदि ने संबोधित किया

Share